Varanasi News: भदोही जिले के कोतवाली में हुए इस हादसे की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर जुट गई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी के अनुसार, इस आग से एक करोड़ से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
भदोही के कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल बाईपास रोड स्थित स्पिनिंग मिल में बुधवार को तड़के भीषण आग लग गई। आग से मिल में लाखों रुपये की कच्चा और तैयार ऊलेन यार्न जल कर खाक हो गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मिल के कर्मचारियों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने में खासी भूमिका निभाई। घटना शार्ट-सर्किट के कारण बताया जा रहा है।
बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे इंदिरा मिल बाईपास रोड स्थित स्पिनिंग मिल में मिल कर्मियों को गोदाम से धुआं उठते देखा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें भी दिखने लगीं। कर्मचारी आनन-फानन में मिल संचालक को सूचना देने के बाद लोग मिल में लगे हाईड्रेंट और अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाने में लग गए।
मिल संचालक रेयाजुल हसनैन अंसारी के अनुसार घटना की जानकारी देने के 30 से 40 मिनट बाद पहले एक दमकल आई, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद दो और दमकलों को मौके पर बुलाया गया। तब जाकर आग बुझाया जा सका।
विज्ञापन
बताया कि सबके प्रयास से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि मिल में कच्चा ऊन मंगाकर उनकी स्पिनिंग कर ऊलेन यार्न बनाया जाता है। आग से भारी मात्रा में कच्चे ऊन के साथ साथ तैयार माल भी रखा था, जो जलकर खराब हो गया।