फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मरीजों में मिले टीबी के लक्षण, 28 में खून की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रविवार को लगने वाले सीएम आरोग्य मेले के तहत रविवार को 2176 मरीजों की जांच की गई। इसमें सात मरीजों में टीबी के लक्षण मिले जबकि 28 लोगों में खून की कमी मिली। मेले में चिकित्सकों ने लोगाें को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिले में राजकीय आयुर्वेद कॉलेज सहित 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर लोगों को जरूरी दवाइयां भी दी गईं। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने ग्रामीण पीएचसी चिरईगांव, हरहुआ एवं चोलापुर के पीएचसी का निरीक्षण किया। मेले में 2176 लोगों की जांच हुई। इसमें 827 पुरुषों, 1015 महिलाओं और 334 बच्चों को देखा गया। इन स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगाकर 218 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
1328 व्यक्तियों की स्क्त्रस्ीनिंग की गईं, जिसमें 702 व्यक्तियों का एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। इसके अलावा 34 लोगों की हेपेटाइटिस-बी 1 सी की जांच हुई, बुखार के 193, 96 लोगों की मलेरिया जांच में एक पॉजिटिव, 41 लिवर, 159 श्वसन, 184 उदर, 104 मधुमेह, 348 त्वचा संबंधित और सात टीबी के संभावित लक्षण वाले मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें