फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा- श्रीराम जन्म भूमि के अलावा कहीं भी मंदिर स्वीकार नहीं

Thu, 14 Mar 2019 10:40 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आर्शीवाद लेते उनके शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पिछले दो महीने से वाराणसी में ही है। बुधवार सुबह उनके शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज का आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेकम हुआ। इसी दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि पर ही आराध्य देव रामलला का मंदिर बनेगा। इसके अलावा कहीं भी मंदिर का निर्माण स्वीकार नहीं है। न्यायालय का जो फैसला आएगा, उसके बाद इस पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीराम मंदिर 100 करोड़ सनातन धर्मियों की आस्था से जुड़ा हुआ है। रमजान में चुनाव पर मुस्लिमों की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि हम लोगों के पर्व पर भी चुनाव पड़ता है, यह भी एक पर्व ही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता को चेहरा देखकर नहीं, बल्कि घोषणा पत्र के आधार पर मतदान करना चाहिए। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी करके किसानों, गरीबों और कारोबारियों को परेशान कर दिया, ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को सम्मान देने की है आदत : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

swami swaroopanand saraswati - फोटो : amar ujala
आतंकवाद के खिलाफ अभियान को सराहा और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि इसे सख्ती के साथ चलाकर आतंकियों का सफाया करना चाहिए। चीन के सबूत मांगने पर उन्होंने कहा कि जो भी आतंकवाद के पोषक हैं उनका विरोध करना चाहिए।

आतंकवादियों के लिए राहुल गांधी द्वारा सम्मान सूचक शब्द के प्रयोग पर कहा कि यह वाणी का स्खलन है। जिसको हमेशा सम्मान और जी के साथ बोलने की आदत है, वह हमेशा वैसे ही बोलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें