फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अड़गड़ानंद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पहुंचे सक्तेशगढ़ आश्रम, पीएम-सीएम ने जाना था हाल

Mon, 07 Sep 2020 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
स्वामी अड़गड़ानंद अस्पताल से छुट्टी के बाद चुनार के आश्रम में पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
स्वामी अड़गड़ानंद की सेहत में सुधार के बाद सोमवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
पिछले बुधवार से उनका इलाज वाराणसी में भिखारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बाबा के शिष्य के अनुसार सुबह 7 बजे स्वामी अड़गड़ानंद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन

3 of 5
पिछले सप्ताह बुधवार को मध्य प्रदेश स्थित आश्रम से मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ आश्रम जाते समय उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें भिखारीपुर निजी अस्पताल ले जाया गया था।

4 of 5
स्वामी अड़गड़ानंद महाराज अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
यहां जांच हुई तो कोरोना की पुष्टि भी हुई थी। इसके बाद डीएम, सीएमओ ने उनका हाल जाना। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सकों ने भी निजी अस्पताल पहुंचकर इलाज किया था। अब सेहत में सुधार के बाद उन्हें आश्रम भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वामी अड़गड़ानंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला।
उधर स्वामी अड़गड़ानंद की तबीयत खराब होने की जानकारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल पर स्वामी जी से बात कर उनका हाल जाना था। स्वामी अब मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पहुंच गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें