फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुरः मकान में जबरदस्त विस्फोट, एक की मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी, देखें तस्वीरें

Mon, 07 Sep 2020 02:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 7
मकान में विस्फोट - फोटो : amar ujala
बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के गदूरहवा में सोमवार सुबह एक घर में आतिशबाजी के बारूद से जबरदस्त धमाका हुआ। जिससे कई मकानों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में पड़ोसी घर के एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
धमाके की छानबीन में पता चला कि मकान मालिक मोहम्मद अकरम के नाम से रेडीमेड आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस है।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
अकरम की दुकान नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर रोड पर बिजलीपुर में थी। वहां पर दुकान के गोदाम को लेकर विवाद हुआ। अकरम अपनी सारी आतिशबाजी घर में लाकर अवैध रूप से रखे हुए था। एसपी देव रंजन वर्मा ने पुष्टि की है कि बारूद से ही विस्फोट हुआ है।
 

 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
इससे पहले मोहम्मद अकरम उर्फ बबलू के भाई सबलू ने बताया कि भाभी सब्जी बना रही थी और तेज धमाके के साथ गैस का सिलेंडर फट गया। तेज धमाकों से सात -आठ घरों में काफी नुकसान हुआ। 
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
पड़ोस के घर में मौजूद  किशोर ननकने अली (16) की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। अकरम के घर की महिला सुबरा (50)और रूबी (15) घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 7
विस्फोट - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के हिसाब से घटना को रसोई गैस सिलेंडर फटने से होना मान कर चल रही थी। धमाके को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।  मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
कई घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। धमाके के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल राजित राम, सीओ सिटी मनोज यादव और सदर एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें