स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए स्कूल में तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालय को प्रत्येक श्रेणी में न्यूनतम तीन स्टार प्राप्त करना अनिवार्य है। मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पुरस्कार के लिए दावेदारी प्रेरणा एप के माध्यम से मार्च 2022 तक की जाएगी। जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए स्कूल का चयन एक अप्रैल से 15 मई के बीच किया जाएगा।
22 मई से 30 जून के बीच राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए स्कूल का चयन किया जाएगा। चिह्नित विद्यालयों के सत्यापन के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।
कम से कम तीन स्टार रेटिंग अंक जरूरी
बीएसए (वाराणसी) राकेश सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक विद्यालय को प्राप्त करना जरूरी होगा। विद्यालय की स्थिति जानने के लिए जनपद और विकास खंड स्तर पर टास्क फोर्स समिति गठित होती।