फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में पहली बार हुई ऐसी सर्जरी: ब्लड कैंसर से जूझ रही अधेड़ महिला के बदले गए दोनों वॉल्व, किया ये दावा

Wed, 10 Jul 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: कैंसर मरीज महिला की उम्र 50 साल है। बीएचयू के कॉर्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने दावा किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऐसा पहला केस है, जिसकी सफल सर्जरी की गई।
 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल से ब्लड कैंसर से जूझ रही 50 साल की महिला की बीएचयू अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने ओपेन हार्ट सर्जरी कर उसके दोनों वॉल्व को बदला गया। दावा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऐसा पहला केस है, जिसकी सफल सर्जरी की गई।

विज्ञापन


कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के डॉ. रत्नेश कुमार और एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के डॉ. अतुल के सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने महिला की सर्जरी की। डॉ. रत्नेश कुमार ने बताया कि महिला मरीज पिछले 5 वर्षों से ब्लड कैंसर से ग्रसित थी। इसको चिकित्सकीय भाषा में क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया कहा जाता है। 

डॉ. रत्नेश का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि ब्लड कैंसर के मरीज की जटिल ओपेन हार्ट सर्जरी की गई है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। कार्डियोरेसिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिद्धार्थ लखोटिया ने इसके सर्जरी करने वाली टीम की सराहना की।
विज्ञापन


कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. नरेंद्र ने कहा कि ऐसे मामलों में नाजुक महाधमनी ऊतकों के कारण सर्जरी चुनौती होती है। प्रो. एलपी मीना ने बताया कि महिला के इलाज के दौरान दवा का अनुपालन अच्छा रहा है।

विज्ञापन

कैंसर मरीजों की दुश्वारियां बढ़ीं, छह दिन बाद भी राहत के आसार नहीं
बीएचयू अस्पताल में भर्ती कैंसर के मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां रेडियोथेरेपी सेंटर में बुधवार को जला यूपीएस कब बदला जाएगा, इसका कोई फैसला नहीं होने से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। 

मंगलवार को भी रेडियोथेरेपी सेंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। मरीज यहां आए लेकिन इलाज न होने की सूचना पढ़कर निराश लौट गए। कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी भी नहीं हो सकी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी दिल्ली जाकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे और नई मशीनें लगाए जाने के संबंध में वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें