पत्नी से कहा था- परेशान कर रही है, पैसे मांगती है
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी रागिनी ने पुलिस को तहरीर दी। एफआईआर के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनके पति कुछ समय से तनाव में थे। संदीप ने पत्नी को बताया था कि रोली उन्हें लगातार परेशान कर रही है, उनसे रुपये मांग रही है और पत्नी से मिलने भी नहीं दे रही है।
पत्नी की शिकायत के आधार पर चितबड़ागांव थाने में रोली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवती को रेलवे स्टेशन के पास एक बाग से गिरफ्तार किया।
एसपी इराज राजा ने बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों के संबंधों, कथित ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच कर रही है।