बंधी किनारे पड़े मिले सामान, तलाश में पहुंची मां
दोपहर बाद तक जब राजू, उर्मिला और अनिल घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। राजू की मां उनकी तलाश करते हुए बंधी के पास पहुंची। वहां किनारे तीनों के सामान पड़े मिले, लेकिन उनका कहीं पता नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के लापता होने की जानकारी मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया।
पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन मौतों की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। अनपरा एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि बंधी से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।