फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विद्यापीठ में छात्रों ने बंद कराई काउंसिलिंग, छात्रसंघ चुनाव और चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग

Wed, 18 Oct 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में तीसरे चरण की काउंसिलिंग चल रही है। बुधवार को घंटे भर ही काउंसिलिंग चली थी कि दर्जनों छात्र पहुंचे और प्रक्रिया को बंद कराने लगे। कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
काउंसिलिंग बंद होने के बाद बाहर निकलते एजेंसी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव कराने और चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार दोपहर काउंसिलिंग रुकवा दी। इसके बाद समाजशास्त्र विभाग के गेट पर प्रदर्शन कर लिखित आदेश जारी करने की मांग पर अड़ गए। करीब घंटे भर तक काउंसिलिंग बंद रही।

विज्ञापन


छात्रों के विरोध के बाद काउंसिलिंग कार्य में लगे कर्मचारी भी सामान लेकर बाहर आ गए। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग को कुछ देर तक केवल रोका गया था। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, उनकी काउंसिलिंग करवाई गई।

कुलपति को ज्ञापन दिया था मगर नहीं हुई कोई सुनवाई

विद्यापीठ में तीसरे चरण की काउंसिलिंग चल रही है। बुधवार को घंटे भर ही काउंसिलिंग चली थी कि दर्जनों छात्र पहुंचे और प्रक्रिया को बंद कराने लगे। कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। अंतत: विरोध देख काउंसिलिंग बंद करनी पड़ी। छात्रों का कहना था कि चुनाव कराने के साथ ही चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर पिछले दिनों कुलपति को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती हैं तब तक विरोध जारी रहेगा। इससे पहले मंगलवार को भी छात्रों ने इस मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें