एक स्कूल में वहां के प्रधानाध्यापक बच्चों को इस बात पर पीटते हैं क्योंकि बच्चे वंदेमातरम और भारतमाता की जय बोलते हैं। जब बच्चों ने इसकी शिकायत की तो प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है।
जिले में शेरवां के जाफरखानी प्राथमिक विद्यालय में वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने पर छात्रों को मारापीटा जाता है। इसकी शिकायत अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी।
विकास खंड जमालपुर के जाफरखानी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक में कुल 140 बच्चों का नामांकन है। वहां एक प्रधानाध्यापक व दो शिक्षामित्रों की तैनाती है। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने पर मारते-पीटते हैं। एक-दूसरे का सिर आपस में लड़ा देते हैं।