इसके बाद नारेबाजी कर छात्र प्रशासनिक भवन पहुंचे और सभी कार्यालयों को बंद कराना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि जिला प्रशासन के साथ ही विद्यापीठ प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित करने में हीलाहवाली कर रहा है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि हंगामा कर रहे छात्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, पीड़ित छात्र की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। हंगामा करने के मामले में दो बार नोटिस जारी किया गया है। अब सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के आपराधिक कृत्य के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।