फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईब्रिड क्लास की मांग पर अड़े छात्र, फैसले का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में छात्र हाईब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) मोड में क्लास चलाने के साथ ही ओपन बुक परीक्षा प्रणाली की मांग पर अड़े हैं। छह दिन से कुलपति आवास पर धरने पर बैठे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का इंतजार है। उनका कहना है कि कोरोना काल में अधिकांश पढ़ाई ऑनलाइन ही हुई है। ऐसे में ओपन बुक सिस्टम से परीक्षा उचित होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खुलने के बाद से हर संकायों, विभागों में ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। धीरे धीरे छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। इधर कुलपति आवास पर नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि अब जब परीक्षा होनी हैं तो सिर्फ ऑफलाइन कक्षाएं चलाने से दूरदराज घरों में फंसे छात्र नहीं आ पाएंगे।
विद्यापीठ में एलएलबी समेत अन्य की परीक्षा शुरू
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन एमफिल समाजशास्त्र, पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योगा द्वितीय सेमेस्टर सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराई गई। इसके अलावा कुछ जगहों पर 26 से भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें