फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण रोकने के लिए ठोस कानून की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार ने कहा कि भ्रम में फंसकर तमाम लोग धर्मांतरण कर रहे हैं और जब उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है तो वापसी भी कर रहे हैं। हिंदू धर्म को छोड़कर न जाएं जो अज्ञानतावश चले गए हैं उनकी वापसी करानी है। धर्मांतरण रोकने के लिए ठोस कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सोमवार को रोहनिया में प्रेसवार्ता के दौरान सह प्रचार प्रमुख ने कहा कि समाज में फैली विषमताओं को रोकने के लिए व्यापक कार्य चल रहा है और छुआछूत के कारण समाज में जो दूरियां बनी हैं उसको समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार शताब्दी वर्ष में हम कोई बड़े आयोजन नहीं कर रहे हैं। नेतृत्व का कहना है कि समाज में ऐसा काम करें कि लोग खुद कहें कि संघ ने बड़ा काम किया है।
उन्होंने कहा, पर्यावरण, गौ सेवा, पारिवारिक, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और धर्म जागरण पर पूरे देश में काम हो रहा है। आने वाले समय में सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण की होगी। सबको पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना होगा। मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी सहित अन्य जगह प्रवास कर समीक्षा बैठक की जा रही है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह, प्रांत कार्यवाह महामंत्री मुरली पाल, प्रांत प्रचार प्रमुख मुरारजी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें