फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बोलीं- महिला उत्पीड़न के मामलों में तुरंत हो प्रभावी कार्रवाई, बाल सुधार गृह में पढ़ाएं गीता का पाठ

Thu, 26 Aug 2021 09:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने वाराणसी में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने बुधवार को वाराणसी में सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला कल्याण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई हो और उसका संदेश लोगों तक पहुंचे।

विज्ञापन


आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी मशीनरी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने सुझाव दिया कि बाल सुधार व संरक्षण केंद्रों में मोरल साइंस व गीता के संदेश बताए जाएं। गोष्ठियों, कार्यशालाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग, आयु के बीच संस्कारित संदेश, नैतिकता को और बढ़ाया जाए। उन्होंने जनपद में वैक्सीनेशन, प्राइमरी स्कूलों की स्थिति आदि की भी जानकारी ली।

बैठक में बताया गया कि पिछले साल निराश्रित महिला सहायक अनुदान योजना में 54651 महिलाओं को पेंशन दिया गया और इस वर्ष 749 नई पेंशन स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में ऐसे बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु हुई है और उन पर कोरोना से मृत्यु का अभिलेख नहीं है, उन बच्चों को भी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से सामान्य में सहायता देने की कार्यवाही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 207 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, पुलिस विभाग आदि के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें