फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालयपर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तकनीकी कर्मियों के वेतन विसंगति, प्रोन्नत सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए मांग की। इसके बाद अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अजित कुमार वर्मा ने कहा कि संघ विगत एक वर्ष से प्रदेश के तकनीकी कर्मियों की मूलभूत मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए फरवरी से प्रांतव्यापी चरणबद्ध आंदोलन किया गया है। ऊर्जा मंत्री द्वारा हस्तक्षेप किये जाने व समस्त समस्याओं का समाधान कराये जाने के आश्वासन दिए जाने के उपरांत आंदोलन स्थगित किया गया था। जिलासचिव आलोक कुमार रंजन ने कहा कि प्रबंधन की हठधर्मिता व अन्यायपूर्ण नीति के कारण संवर्ग में अत्यंत रोष व्याप्त है। 25 अक्तूबर को समस्त ऊर्जा निगमों के कर्मी शक्ति भवन लखनऊ का घेराव करेंगे। इस दौरान चंद्र किशोर, राजेंद्र प्रसाद सिंह, छोटेलाल, अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश, अवधेश यादव, संदीप कुमार पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें