फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारी से संतुष्ट लेकिन पुलिस से नाखुश राज्य निर्वाचन आयुक्त

Tue, 16 May 2017 09:07 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे में नगर निकाय चुनाव के लिए जून के पहले हफ्ते में अधिसूचना जारी की जा सकती है। जुलाई के पहले सप्ताह तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन


वह मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में वाराणसी जोन के 10 जिलों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि वाराणसी में नगर निगम के लिए ईवीएम से, रामनगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे।

एसके अग्रवाल निर्वाचन विभाग की तैयारियों से तो संतुष्ट थे लेकिन पुलिस महकमे से नाराज थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामूली अपराधों में गिरफ्तारी के अलावा अपराध में लिप्त रसूखदारों पर भी हाथ डाले और उन्हें जेल भेजे।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिह्नित कर पुलिस उनके खिलाफ सख्ती से पेश आए। उन्हें जल्द से जल्द पाबंद करे और गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई करे। जरूरत पड़े तो एनएसए के तहत कार्रवाई करे।

पुलिस की लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि चुनाव में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। संवेदनशील बूथों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

इसके अलावा सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कुछ चिह्नित केंद्रों की वेब कास्टिंग भी कराई जाएगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट इन केंद्रों पर मतदान का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें