फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेजों में बीएचयू लॉ फैकल्टी सातवें स्थान पर

Tue, 16 May 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : file
विज्ञापन

विज्ञापन
इंडिया टुडे नेल्सन सर्वे में एक ओर जहां बीएचयू दृश्य कला संकाय ने लगातार पहली रैंकिंग हासिल करने का रिकार्ड बनाया है, वहीं लॉ फैकल्टी ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है। 13वें स्थान से इस बार विधि संकाय सातवें स्थान पर आ गया है।

यही नहीं तीन वर्षीय पाठ्यक्रम एलएलबी में इस संकाय ने पहले पायदान पर जगह बनाई है।
देश के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेजों के बीच कराए गए इस सर्वे में पहली रैंकिंग नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया बंगलूरू ने हासिल की है।

दूसरे स्थान पर एएमयू की लॉ फैकल्टी और तीसरे स्थान पर कोलकाता एनयूजेएसआई है। बीएचयू लॉ फैकल्टी ने अपनी पिछली बार की रैंकिंग में बेहतर सुधार करते हुए इस बार सातवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने संकाय प्रमुख समेत छात्रों व अध्यापकों को बधाई देते हुए निरंतर गुणवत्ता सुधार की दिशा में आगे बढ़ने के इस प्रयास की सराहना की है। संकाय प्रमुख प्रो. डीके शर्मा ने बताया कि संकाय में तीन वर्षीय एलएलबी समेत पांच वर्षीय बीएएलएलबी, एलएलएम के साथ ही मीडिया लॉ, फॉरेंसिक साइंस व ह्यूमन रिसोर्स पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है।

संकाय का विधिक सहायता केंद्र भी राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक के तौर पर कार्य कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें