फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति करेंगे बुद्ध की उपदेश स्थली के दर्शन, नौ फरवरी को आएंगे काशी दौरे पर

Sat, 01 Feb 2020 09:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : ं
विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। वह नौ फरवरी को काशी भी आएंगे और भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली जाएंगे और गंगा विहार भी करेंगे।  विदेश मंत्रालय से श्रीलंका के राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित पत्र मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


सारनाथ में भी श्रीलंका के राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति मूलगंध कुटी बौद्ध विहार मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद वह म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। उनका गंगा विहार का भी कार्यक्रम रखा गया है। सारनाथ में भ्रमण और गंगा विहार के बाद वह बोधगया जाएंगे। इससे पहले आठ फरवरी को दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें