फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस 2021: परियोजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों से खेलों में और विकसित होगी काशी

Sun, 29 Aug 2021 01:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में निर्माणाधीन बॉस्केटबाल का सिंथेटिक्स कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में खेलों का हब कहे जाने वाली काशी में आसपास के जिलों से खिलाड़ी अपने हुनर को निखारने के लिए आते हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का झंडा बुलंद किया है। भले ही यहां खेल सुविधाएं कम हों, लेकिन जिस तरह से यहां के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर दम दिखाया है, उससे केंद्र व राज्य सरकारें भी काफी सक्रिय हुई हैं। इसका असर यह है कि यहां खेल से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत होने जा रही है, साथ ही कई निर्माणाधीन हैं। 

विज्ञापन


इनका हो रहा निर्माण
1- लालपुर स्टेडियम में तीन साल से पूर्वांचल के खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए छह करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर की आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक, सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट, फुटबाल ग्राउंड के निर्माण का कार्य चल रहा है। इनमें एक करोड़ की लागत से सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसकी फेंसिंग का काम किया जा रहा है। 2020 में यहां निर्माण शुरू हुआ था। मार्च 2021 में इसे पूरा होना था। लेकिन पहले कोरोना और अब बारिश के कारण यहां काम रुका हुआ है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि साल के अंततक यह कार्य पूरा हो जाएगा।
स्थिति : लालपुर स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक और फुटबाल मैदान के निर्माण कार्य बारिश के कारण रुका हुआ है। 

2- खेल विभाग की ओर से अप्रैल से करीब छह करोड़ रुपये की लागत से छावनी परिसर राइफल क्लब में राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है। अप्रैल 2021 से 50 मीटर और 10 मीटर की रेंज की दो मंजिला इमारत के लिए बुनियाद का काम शुरू हो गया है। मार्च 2022 तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थिति : यहां बाढ़ का पानी अभी भरा हुआ है। जिसके सूखने के बाद ही यहां पुन: निर्माण शुरू हो पाएगा। 

विज्ञापन

ये योजनाएं अधर में
- बीएचयू में अस्थायी कोविड अस्पताल के कारण नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण को लेकर कोई तैयारी नहीं है। 
- युवा कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर के मल्टीपर्पज तीन खेल मैदानों के निर्माण के लिए 2017-18 में प्रस्ताव मांगा। इसकी मंजूरी का इंतजार है।

स्मार्ट सिटी के तहत सिगरा स्टेडियम में अगले सप्ताह अंतिम निर्णय होने वाला है, जिसके बाद निर्माण शुरू हो सकेगा। लालपुर में करीब 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है, बारिश के कारण सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण रुका है। - आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

पिछले दिनों बाढ़ के चलते शूटिंग रेंज की बुनियाद में जलभराव होने से कार्य रुका हुआ है। पानी सूखने के बाद काम शुरू  होगा। अगले साल तक शूटिंग रेंज के निर्माण कार्य पूरा होगा। - राम विजय, परियोजना अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम

एनसीओई के लिए पहले विकल्प के रूप में बीएचयू के एम्फीथियेटर खेल मैदान को चुना गया है। जहां वर्तमान में अस्थायी कोविड अस्पताल होने से कोई खेल निर्माण कार्य नहीं हो सकता। - अभिमन्यु सिंह, महासचिव, बीएचयू खेल परिषद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें