फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदियों का हुनर निखारेंगे खेल प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई क्रिकेट तो कोई कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कुश्ती और अन्य खेलों में भी सेंट्रल जेल के कैदियों का कोई जवाब नहीं है। कैदियों के इस हुनर को निखारने के लिए अब विशेषज्ञ खेल प्रशिक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल के कैदियों को विभिन्न खेलों की बारीकियों को खेल प्रशिक्षक बताएंगे ताकि खेलों के माध्यम से कैदियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके। शनिवार को इंडियन आयल की ओर से परिवर्तन पहल अमृत महोत्सव कार्यक्रम के जरिए कंपनी के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैध ने नई दिल्ली से इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। इसमें शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल के उपमहानिरीक्षक (कारागार) अरविंद कुमार सिंह भी शामिल रहे।
परिवर्तन पहल के दूसरे चरण में लखनऊ, प्रयागराज के साथ ही शिवपुर के सेंट्रल जेल को भी शामिल किया गया। इंडियन आयल के राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने कहा कि गांधी जयंती के इस अवसर पर सेंट्रल जेल में एक माह तक खेलों की उचित कोचिंग कैदियों को दी जाएगी, जिससे समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में कैदियों को आसानी हो। इंडियन ऑयल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कैदियों को प्रशिक्षण देंगे। सेंट्रल जेल शिवपुर में कार्यक्रम के वर्चुअल शुभारंभ में इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक (वित्त) सीके जैन, शिखर श्रीवास्तव, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, पीयूष कुमार सिंह और पीयूष खेतान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें