जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी की सचिव शिखा यादव ने जिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया। बातचीत में बंदियों ने बताया कि उन्हें समय-समय से नाश्ता, खाना मिल जाता है। जिन बंदियों के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हे निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के लिए जेल अधिकारियो को निर्देशित किया।
जेल परिसर में गंदगी देख कहा गया कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेष कर महिला बैरक के शौचालय गंदे पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।