यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले अपना दल (कमेरावादी) ने वाराणसी की रोहनिया और पिंडरा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राजेश पटेल को पिंडरा और अभय पटेल को रोहनिया से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
समाजवाद पार्टी की सहयोगी अपना दल (क) की ओर से प्रत्याशियों की जारी सूची में मिर्जापुर की चुनार विधानसभा सीट पर डॉ. आरएस पटेल, मड़िहान विधानसभा सीट से अवधेश सिंह पटेल पप्पू, सोनभद्र के घोरावल विधानसभा सीट से सुरजीत सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।
पिंडरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे राजेश पटेल 2012 में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रोहनिया विधानसभा सीट से लड़े गए चुनाव में अभिकर्ता भी थे। वहीं, रोहनिया विधानसभा सीट से पहले भी चुनाव लड़ चुके अभय पटेल केशरीपुर के चौथी बार ग्राम प्रधान हैं। पूर्व में तीन बार अभय पटेल एवं उनकी पत्नी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।