फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर रोड पर होगा एसपी ग्रामीण का कार्यालय बाबतपुर रोड पर होगा एसपी ग्रामीण का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरहुआ स्थित कृषक इंटर कालेज में चल रहा एसपी ग्रामीण का कार्यालय जल्द ही किराए के भवन में संचालित होगा। शिवपुर और हरहुआ के बीच भवन तलाशा जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जब तक कार्यालय के लिए अपना खुद का भवन नहीं तैयार होता है, तब तक किराए के भवन में पुलिस कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बड़ागांव में पुराने थाने की जगह पर महिला थाना का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल महिला थाना बड़ागांव थाना के परामर्श केंद्र में ही संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने बताया कि भेल से लेकर हरहुआ के बीच में किराए के भवन की तलाश की जा रही है। चूंकि कृषक इंटर कालेज में संचालित कार्यालय को जल्द ही भवन में शिफ्ट करना है इसलिए भवन की तलाश की जा रही है। कुछ इस तरह का भवन देखा जा रहा है कि जिसमें दस से बारह कमरे हो। जल्द ही भवन की तलाश पूरी करते हुए कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें