वाराणसी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को जिले के आठों ब्लॉकों से कुल 21 दावेदारों ने पर्चा खरीदा। नामांकन आठ को होगा।
जिले में क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फार्म खरीदने की प्रक्रिया के पहले दिन प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इसमें बड़ागांव से पुष्पा सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुजीत सिंह, नूतन और दीपक जबकि पिंडरा से सुनील यादव, संजय कुमार पटेल, धर्मेद्र विश्वकर्मा ने नामांकन के लिए फार्म खरीदा है। इसके अलावा चोलापुर से लक्ष्मीना देवी, सेवापुरी रीना कुमारी, काशी विद्यापीठ रेनू पटेल, आराजीलाइन नगीना, प्रतिभा सिंह और चिरईगांव से अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, कौशल, हीरावती ने भी अपना पर्चा खरीदा। इसके अलावा हरहुआ से भी विनोद उपाध्याय, चंद्रिका, अखिलेश भी नामांकन के लिए फार्म बुधवार को लिए है।
13 से 16 जुलाई तक होगी लेखा जांच
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों की लेखा जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीमों का गठन कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखे का परीक्षण जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में 13, 14, 15 एवं 16 जुलाई को किया जाएगा। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों द्वारा तीन माह के भीतर निर्वाचन से सम्बन्धित सभी व्यय लेखा रजिस्टर वाऊचर सहित यथा स्थिति जनपद एंव तहसील स्तर पर गठित समिति को उपलब्ध कराया जाना है। बताया कि अगर किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा से अधिक धनराशि व्यय की गई पाई जाती है तो उसकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।