सोनभद्र के घोरावल तहसील के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को दो पक्षों में वर्षों से जमीनी विवाद में 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा 28 लोग घायल हो गए थे। मौके पर फायरिंग होने के साथ लाठी-डंडे और फावड़े भी चलने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।
इस खूनी संघर्ष में 18 जुलाई को पुलिस ने मृत रामसुंदर के पुत्र लल्लू की तहरीर पर 28 नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 39 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।