फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 1.82 करोड़ की अफीम, झारखंड से दिल्ली ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2019 06:21 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने साढ़े तीन किलो से ज्यादा अफीम बरामद की है। साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग अभियान के तहत सोमवार की भोर में तीन बजे के करीब टीम के सदस्य प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर लोकेशन बॉक्स के समीप पहुंचे थे कि दो युवक संदिग्ध हाल में टहलते मिले।

जीआरपी को देख कर वे भागने की फिराक में लग गए। जीआरपी कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर बैग की तलाशी ली तो उसमें अफीम मिला। दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया और यहां अफीम का वजन किया गया तो 3.640 किलोग्राम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: सुबोध कुमार निवासी गिधोर, चतरा झारखंड और पवन कुमार दांगी निवासी दारीयातो चतरा झारखंड बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम को नई दिल्ली ले जा रहे थे। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1.82 करोड़ रुपये है।

निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि दोनों लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। पूछताछ में दोनों कई लोगों के नाम लिए हैं। इसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें