फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव नदी में मिला, पिता भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने पांच वर्षीय बेटे की रॉड से मारकर हत्या करने के बाद उसका शव गंगा में प्रवाहित कर दिया था। चोलापुर पुलिस ने देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र गंगा नदी के गौरा घाट से गोताखोरों की मदद से मासूम के शव को बरामद किया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत रामगांव में शनिवार दोपहर पिता ने पत्नी से विवाद के दौरान पांच वर्षीय बेटे की रॉड से मारकर हत्या कर दी थी। जब इसकी जानकारी पत्नी सोनी देवी ने चोलापुर पुलिस को दी तो पुलिस आरोपी गिरिजाशंकर राम को गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। सोनी देवी ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या के बाद उसके शव को लेकर वह बाहर चला गया था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चे शव गंगा नदी के गौरा घाट में प्रवाहित किया है। इस पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गौराघाट पर बच्चे का शव बरामद किया। चोलापुर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि देर रात लगभग 1 बजे बच्चे का शव नदी में से बरामद किया। जिस रॉड से बच्चे की हत्या की गई थी, उस रॉड को कमरे से ही बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी गिरिजाशंकर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें