फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दूसरे की जगह बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसजीपीजीआई लखनऊ की ओर से 26 दिसबंर को बीएससी नर्सिंग की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए बनारस में पूर्णोदय महिला महाविद्यालय को भी केंद्र बनाया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीजीआई की ओर से  आयोजित बीएससी नर्सिंग की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में सॉल्वर पकड़ा गया। जौनपुर के खासनपुर निवासी अनुराग मौर्य वाराणसी के बच्छावं स्थित पूर्णोदय महिला महाविद्यालय में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनऊ की ओर से 26 दिसबंर को बीएससी नर्सिंग की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इसके लिए बनारस में पूर्णोदय महिला महाविद्यालय को भी केंद्र बनाया गया था। दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी प्रांजल की जगह परीक्षा में जौनपुर जिले के खासनपुर निवासी अनुराग मौर्य बैठा था। जांच के दौरान इसका खुलासा होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

केंद्र पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार किया। महिला महाविद्यालय के निदेशक श्रीकांत सिंह की तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अनुराग मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पढ़ेंः वाराणसी की वो बड़ी घटनाएं, जिनकी लंबे वक्त तक रही गूंज, यहां जानें उन वारदात के बारे में जब सहम गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें