फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: टीवी देखने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कुल्हाड़ी से वार, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पतेर गांव में दो सगे भाइयों विनोद और राजेश का टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे सबसे छोटे भाई आकाश को बड़े भाई राजेश ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से किया हमला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पतेर गांव में टीवी देखने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ते देख छोटा भाई बीचबचाव करने गया तो बड़े भाई ने छोटे पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी के वार से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार रात की है। घायल की पत्नी ने अपने जेठ के खिलाप देर रात स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


पीएचसी के चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पतेर गांव में दो सगे भाइयों विनोद और राजेश का टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया।  विवाद के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे सगे छोटे भाई आकाश ऊर्फ आजाद को बड़े भाई राजेश ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। घायल की पत्नी छाया की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी की वो बड़ी घटनाएं, जिनकी लंबे वक्त तक रही गूंज, यहां जानें उन वारदात के बारे में जब सहम गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें