फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वंदे भारत ट्रेन में राम भजन पर सोशल वार शुरू बच्चों ने गाया राम आएंगे, आलोचक हुए सक्रिय

Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्कूली बच्चियां ट्रेन की सीट से उठकर भगवान श्री राम का गाना गाते हुए झूम रहीं हैं। "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल  जाएंगे राम आएंगे। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन में मौजूद बच्चों का उत्साह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से दिल्ली की ओर जाने वाले हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन का सफर के वीडियो को लेकर सोशल वार शुरु हो गया  है। ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चे राम गीत गा रहे हैं तो कुछ लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है कि ट्रेन में राम भक्ति का ये अंदाज अगर है तो क्या ये सही है ? अगर सही है तो इस पर आपत्ति के स्वर क्यों ?

विज्ञापन


राम भजन गाती और नाचती हुई ये बच्चियां और उनकी शिक्षिकाएं वाराणसी के पाणिनी कन्या महाविद्यालय की हैं। दो दिन पहले वाराणसी से प्रयागराज जाने के दौरान वंदे भारत में भगवान राम के भजन पर ये लोग ट्रेन में झूमती नजर आ रहीं हैं। कुछ शिक्षिकाएं फोटो वीडियो बनाने में लगी हुई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूली बच्चियां ट्रेन की सीट से उठकर भगवान श्री राम का गाना गाते हुए झूम रहीं हैं। "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल  जाएंगे राम आएंगे। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे।

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो वायरल।रेल मंत्रालय ने भी इस वीडियो को अपने 'एक्स' हैंडल पर किया पोस्ट। रेल मंत्रालय ने  लिखा, "प्रभु श्री राम के भजन, स्कूली बच्चे और वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर! 
विज्ञापन


विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब सराह रहे हैं। जमकर वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर आपत्ति भी जता रहे हैं और कहते नजर आ रहे हैं कि सार्वजनिक स्थान पर पूजा पाठ क्यों की जा रही है। वहीं कई ने कमेंट्स में जवाब दिया कि ये पूजा या अनुष्ठान नहीं, बल्कि भजन गायन है। इसे गाने में कोई दिक्कत नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें