फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाल-बाल बचे भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद, वाराणसी में काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं

Thu, 19 Sep 2024 11:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बचा। भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के हरहुआ के पास भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। सांसद पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि ऑल्टो गाड़ी को बचाने में काफिले की तीन गाडियां आपस में टकराईं। 

यह है मामला
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के सामने एक कार को बचाने में भदोही सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाबत थनाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय ने बताया सुबह करीब 9:45 बजे भदोही सांसद विनोद बिंद का काफिला लखनऊ से बनारस जा रहा था। इसी दौरान बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के सामने यूटर्न लेने के लिए एक ऑल्टो कार घूम रही थी, जिससे सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। दुर्घटना के थोड़ी देर बाद उनका काफिला बनारस के लिए रवाना हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद ऑल्टो सवार वाहन लेकर बाबतपुर की तरफ निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें