फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस की टोकरियों में सजे आकाशदीप: 11 शहीदों की याद में सजीं दीपों की लड़ियां, टिमटिमाते दीपों से अद्भुत नजारा

Sun, 29 Oct 2023 01:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगोत्री सेवा समिति की ओर से शनिवार की शाम पुलिस और पीएसी के 11 शहीदों की स्मृति में आकाशदीप जलाए गए। गंगा की मध्यधारा में दीपदान के बाद आकाशदीप की शुरुआत हुई। प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों का नमन करते हुए आकाशदीप जलाने की शुरुआत पांच वैदिक आचार्यों ने मां गंगा के षोडशोचार पूजन से की।
विज्ञापन
akashdeep - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के नभमंडल में बांस की टोकरियों में आकाशदीप शाम ढलते ही जगमगाने लगे। एक ओर शरद पूर्णिमा की चांदनी चटख हुई और दूसरी ओर प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर शहीदों की याद में बांस के पोरों पर आकाशदीप जलने शुरू हो गए। बांस की डलियों में टिमटिमाते दीप चंद्रहार की मानिंद झिलमिला रहे थे।

विज्ञापन


गंगोत्री सेवा समिति की ओर से शनिवार की शाम पुलिस और पीएसी के 11 शहीदों की स्मृति में आकाशदीप जलाए गए। गंगा की मध्यधारा में दीपदान के बाद आकाशदीप की शुरुआत हुई। प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों का नमन करते हुए आकाशदीप जलाने की शुरुआत पांच वैदिक आचार्यों ने मां गंगा के षोडशोचार पूजन से की। इसके बाद 101 दीपों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान वेद मंत्रों का पाठ हुआ। पीएसी बैंड की धुन के साथ मुख्य अतिथियों ने शहीदों की याद में आकाशदीप प्रज्ज्वलित किए । इस मौके पर पं. कन्हैया त्रिपाठी, गंगोत्री सेवा समिति के सचिव दिनेश शंकर दुबे, गंगेश्वरधर दुबे, डॉ. संतोष ओझा, शांतिलाल जैन, संकठा प्रसाद, रामबोध सिंह मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

शीतला घाट पर आकाशदीप प्रज्वलित करते मेयर अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
इन शहीदों की याद में जले आकाशदीप
गंगा के तट पर स्व. भेदजीत सिंह आरक्षी जनपद जालौन, स्व. संदीप निषाद आरक्षी जनपद प्रयागराज, स्व. राघवेंद्र सिंह आरक्षी जनपद प्रयागराज, स्व. जसवंत सिंह कानपुर, स्व. विपिन कुमार पीएसी 12वीं बटालियन अलीगढ़, स्व. कुलदीप त्रिपाठी 25वीं बटालियन रायबरेली, स्व. वीरेंद्र नाथ मिश्रा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, स्व. सुनील कुमार चौबे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, स्व. देवेंद्र मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक, स्व. सुमित कुमार आरक्षी, स्व. उमाशंकर यादव आरक्षी के नाम से आकाशदीप रोशन हुए हैं।

राममंदिर आंदोलन के शहीदों की याद में रोशन होंगे आकाशदीप
राम मंदिर आंदोलन के शहीदों की याद में कार्तिक मास पर्यंत दीप जलाए जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या आंदोलन में जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों की आत्मा की शांति के लिए पूरे कार्तिक मास पंचगंगा घाट पर आकाशदीप रोशन होंगे। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पिछले 500 वर्षों से हिंदू समाज राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष कर रहा था। 500 वर्षों तक चले संघर्ष में अनगिनत लोगों ने जीवन का बलिदान दिया। उनकी इच्छाओं की पूर्ति 500 वर्षों बाद हुई। अयोध्या आंदोलन में प्राणों की आहुति देनेवालों की आत्मा की शांति के लिए पूरे कार्तिक मास में पंचगंगा घाट पर आकाशदीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें