फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिद्धांत ने 66 गेंद पर सैकड़ा लगा आनंद एकेडमी को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर भगतुआ के अमोली स्थित जॉर्डन मैदान पर बाबू तैलंग ट्रॉफी खेली जा रही है। इसके सीनियर जिला क्रिकेट लीग के पूल सी के अंतिम मैच में आनंद क्रिकेट एकेडमी ने बनारस क्रिकेट क्लब को 96 रनों हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आनंद एकेडमी के सिद्धांत ने 66 गेंद पर 131 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

आयोजन सचिव पीपी आनंद मिश्र ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 316 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सिद्धांत पाठक ने 66 गेंद पर 11 चौका 7 छक्के लगाकर 131 रन की पारी खेली। भानु मिश्र ने 60 रन, कप्तान ऋषभ मिश्र ने 26 गेंद पर 31 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बनारस क्रिकेट क्लब 34.1 ओवर खेलकर 220 रन पर सिमट गई। बनारस क्लब की ओर से उत्तम त्रिपाठी ने 92 और सचिन पटेल ने 45 रन बनाए। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जमाल अख्तर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धांत पाठक को मिला। मौके पर राजेश पटेल, कृष्णा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें