श्रीराम मंदिर में सभी धर्म, जातियों के लोगों द्वारा दी गई शिला लगाई जाएगी। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विजयादशमी के दिन साकेत भूषण श्रीराम मंदिर का शिलान्यास पूरे विश्व के देशों के लिये सांस्कृतिक संबंध का प्रतीक स्थल बनेगा।
श्रीरामपंथ का आचार्य पं. अनुज पांडेय एवं पं. प्रदीप शास्त्री को नियुक्त किया गया है। इस दौरान चट्टो बाबा, रमेश शर्मा, डॉ. मुकेश प्रताप सिंह, डॉ. भोलाशंकर, डॉ. गुंजा गुप्ता, डॉ. निरंजन श्रीवास्तव, हितेंद्र श्रीवास्तव, रवीश श्रीवास्तव, मो. अजहरूद्दीन, अर्चना भारतवंशी, नाजनीन अंसारी, डॉ. मृदुला जायसवाल, खुशी रमन, उजाला, इली, दक्षिता, शालिनी मौजूद रहे।