बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड स्थित घर में ससुर को पति की मर्जी के खिलाफ खाना देने और जेवर सौंपने पर गुस्साए पति ने सोमवार की दोपहर पत्नी की गर्दन पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अतर्रा रोड स्थित घर पर गणेश शंकर सोनी पुत्र गिरजा शंकर फेरी लगाने का काम करता है। सोमवार दोपहर वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और काम में व्यस्त पत्नी मन्नू देवी (26) पर अचानक चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह जख्मी हो गई।