काशी, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार और मथुरा के तीर्थ पुरोहित
- फोटो : अमर उजाला
12 और 13 अप्रैल को गया तीर्थ स्थित विष्णुपद मंदिर प्रांगण में आयोजित महाधिवेशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार सरकार के राज्य इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह भी उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पाठक चतुर्वेदी के साथ ही समूचे भारतवर्ष के विभिन्न तीर्थ पुरोहितों का समागम होगा। महाधिवेशन में तीर्थ पुरोहितों और तीर्थों के विकास पर चर्चा होगी।