फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिधारी पुल पर हर जोड़ पर लग रहे झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी मुहल्ले को नगर क्षेत्र से जोड़ने वाले पुल पर झटके लग रहे हैं। पुल पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। पुल लगाई गई सरिया भी दिखने लगी है। इससे पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय सेतु निगम पुल बनाकर पीडब्ल्यूडी को सौंप देता है। रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होती है। लोक निर्माण विभाग पुल के प्रति लापरवाह बना हुआ है। नगर को सिधारी मुहल्ले से जोड़ने वाले पुल के गार्डर खुल गए हैं। इनके बीच दो से तीन अंगुल की जगह बन गई है। इससे आवागमन के दौरान झटके लग रहे हैं। इतना ही नहीं इस पुल में जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। जिसके कारण पुल के छत की ढलाई में लगाई गई सरिया भी दिखने लगी है। इस तरफ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

00
हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी और इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।-संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें