फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका क्रासिंग पर 20 मिनट तक खड़ी रही शिवगंगा एक्सप्रेस, वाहनों की लगी लंबी कतार

Tue, 29 Aug 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, घबराए यात्रियों ने खींची चैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडुवाडीह से चलकर नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में मंगलवार को डीरेका क्रासिंग के सामने चेन पुलिंग हो गई। इसके चलते लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। क्रासिंग पर लंबे समय तक ट्रेन खड़ी होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


वहीं रेल यात्री भी ट्रेन के स्टेशन के आउटर पर खड़ी होने के चलते समस्या का सामना करना पड़ा। शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से आगे बढ़कर अभी डीरेका क्रासिंग पहुंची ही थी कि एस-2 में सफर कर रहे एक यात्री मिर्गी का दौरा पड़ गया।

इसके चलते आस-पास के यात्री घबरा गए और उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। आउटर पर चेन पुलिंग होने पर तुरंत आरपीएफ का एस्कार्ट एस-2 में पहुंचा। तब तक उक्त व्यक्ति सामान्य हो चुका था। यात्रियों ने बताया कि वह मिर्गी के दौरे को समझ नही पाए और घबराकर चेन पुलिंग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते लगभग 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन के आगे बढ़ने पर क्रासिंग खुला और यातायात सामान्य हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें