पुलिस की गिरफ्त में आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्लाट और लुभावने स्कीम का लालच देकर करोड़ों का घोटाला करने वाली शाइन सिटी कंपनी के एक और आरोपी मुश्ताक आलम को कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते मंगलवार को बिहार के सिवान क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम का बेहद करीबी और कंपनी का लेखा जोखा रखने वाला मुश्ताक बिहार के सिवान में खुद का रियल इस्टेट कारोबार कर रहा था।
लोगों को प्रॉपर्टी दिलाने के साथ उपहार देने का लालच देकर भारी रकम एकत्र करके गबन करने के मामले में शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम की कुंडली वाराणशी कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से खंगाल रही है। राशिद के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। एक एक कर इनसे जुड़े लोग पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।
बनारस सहित पूर्वांचल के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर विदेश भागे कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम पर शासन स्तर से इनाम की राशि 50-50 हजार से बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दी गई है।
इसके साथ ही कंपनी के धोखाधड़ी में वांछित आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव व मो. शाहिद पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। कंपनी के सीएमडी और एमडी पर कैंट थाने की पुलिस ने दो साल पहले 25-25 हजार इनाम घोषित कर रखा है। पिछले माह राशिद नसीम की पत्नी और एक महिला कर्मचारी को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
बनारस, लखनऊ समेत अन्य शहरों में लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम के बारे में बताया जाता है कि 2018 में वह देश छोड़ दिया। आईओडब्ल्यू के अधिकारी के अनुसार, दोनों भाई राशिद और आसिफ अपना ठिकाना दुबई बना लिया है। वहां हीरे की ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़ गया है।