फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: काशी से भी होगा राम मंदिर निर्माण का शंखनाद, संत समाज करेगा रुद्राभिषेक

Tue, 28 Jul 2020 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का पांच अगस्त को शुभारंभ होगा और इधर काशी से भी शंखनाद होगा। वाराणसी के अस्सी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर बटुक एवं संत समाज द्वारा रुद्राभिषेक होगा।

विज्ञापन

विधिवत पूजन के साथ अयोध्या में मंदिर निर्माण के निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की जाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि काशी में पांच अगस्त को प्रत्येक घरों में पूजन-अर्चन के साथ भगवान शिव की आराधना की जाएगी।




लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान राम ने रामेश्वरम् में महादेव की पूजा की थी। इसलिए काशी में महादेव की विशेष आराधना की जाएगी। काशी के लोग शाम को दीपोत्सव की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान घर-घर दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से मंदिर निर्माण की कल्पना अब साकार होने जा रही है तो हर किसी की स्वाभाविक प्रसन्नता है। सीमित संख्या में लोग एकत्र होकर भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखेंगे।
 
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि अलग-अलग संगठनों की ओर से सोशल डिस्टेसिंग के साथ उत्सव मनाने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें