फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shankara Eye Hospital: हर साल 30 हजार लोगों की निशुल्क सर्जरी करेगा शंकरा आई हॉस्पिटल, PM करेंगे उद्घाटन

Wed, 16 Oct 2024 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Shankara Eye Hospital Varanasi : वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 अक्तूबर को 300 से अधिक बेड वाले शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल में नौ ऑपरेशन थियेटर के साथ ओपीडी और मरीजों के भर्ती करने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
सर्जरी - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में खुलने वाले शंकरा आई हॉस्पिटल में हर साल 30 हजार लोगों (आर्थिक रुप से कमजोर) की सर्जरी की जाएगी। 300 से अधिक बेड वाले इस अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श के साथ आईपीडी और जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद से वाराणसी सहित आसपास के जिलों से आने वाली जनता को इसका लाभ मिलने लगेगा।

विज्ञापन


हरहुआ से बाबतपुर मार्ग पर खुलने वाला शंकरा आई फाउंडेशन का यह 14वां अस्पताल होगा। अब जबकि प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करने वाले हैं तो यहां सभी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार इस अस्पताल में आंख के मरीजों के लिए नौ ऑपरेशन थियेटर सहित जांच और इलाज की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। बच्चों की आंखों की जांच के लिए नेत्र विज्ञान सुविधा से युक्त मोबाइल वैन भी होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

हॉस्पिटल में मिलेंगी नेत्र की सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं

देशभर में 10 से अधिक राज्यों में सेवाएं देने वाले शंकरा आई हॉस्पिटल में नेत्र से जुड़ी सभी सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं मिलेंगी। करीब 1.26 लाख वर्ग फुट में बने इस अस्पताल में मोतियाबिंद, कार्निया, रेटिना, ग्लूकोमा, बाल नेत्र विज्ञान, ऑक्यूलोप्लास्टी, डायबिटीज रेटिनोपैथी क्लीनिक, मायोपिया क्लीनिक भी चलाई जाएगी। शंकरा आई बैंक के माध्यम से कार्निया प्रत्यारोपण भी करवाया जाएगा।
 
क्या बोले अधिकारी
शंकरा आई हॉस्पिटल के खुलने के बाद हर साल 30 हजार मरीजों के आंखों की निशुल्क सर्जरी होने से जरूरतमंद मरीजों को बड़ा लाभ होगा। इसके अलावा मोबाइल वैन के माध्यम से आंखों की जांच सहित अन्य सुविधाएं भी फाउंडेशन की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें