फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathan Controversy: बनारस में फिल्म पठान का विरोध, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री ने पुतला फूंका

Sun, 18 Dec 2022 02:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में है।रविवार को वाराणसी में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान का विरोध किया। 
विज्ञापन
वाराणसी कचहरी मुख्यालय पर पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती जा रही है। रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी मुख्यालय पर 'पठान' के विरोध में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका।

विज्ञापन


कहा कि शाहरुख खान ने आने वाली फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर हिंदू सनातन धर्म के केसरिया रंग को बदनाम करने का काम किया है। उसे हिंदू समाज कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। जयनाथ मिश्रा ने कहा कि शाहरुख खान हिंदू संस्कृत को बदनाम कर रहे हैं।

फिल्म की नायिका ने किया मातृशक्ति का अपमान

अगर वो काशी आएंगे तो सड़कों पर निकलने नहीं दिया जाएगा। फिल्म की नायिका ने जिस प्रकार से केसरिया रंग का कपड़ा पहन कर मातृशक्ति का अपमान किया है। हम जिस दल में काम करते हैं उसमें मातृशक्ति की पूजा होती है। इस दौरान अखिलानंद, शेषधर चौबे, नितिन अग्रवाल, जय गोविंद समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन

रामनगर में पठान फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामनगर के शास्त्री चौक पर तपेश्वर चौधरी और संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिल्म पठान का विरोध किया। इस दौरान अभिनेता शाहरुख खान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।  

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में भगवा के प्रति टिप्पणी करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दिनेश मौर्या ने कहा कि अगर पठान फिल्म को वाराणसी के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की कोशिश की गई तो कड़ाई से विरोध करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें