श्रृंगार गौरी वाद में कार्बन डेटिंग के मुद्दे पर लक्ष्मी देवी की तरफ से दाखिल याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया और मामले की सुनवाई पांच अप्रैल को करने का फैसला किया। इसी के मद्देनजर जिला जज ने वाराणसी में लंबित शृंगार गौरी वाद में सुनवाई की अगली तारीख छह अप्रैल तय कर दी।