फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey News: आकांक्षा दुबे को होटल तक छोड़ने आए युवक को पुलिस ने ढूंढ निकाला, दी ये जानकारी

Mon, 27 Mar 2023 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं थीं। पुलिस ने उस युवक को ढूंढ निकाला जिसने आकांक्षा को शनिवार देर रात होटल में छोड़ा था
विज्ञापन
होटल में रजिस्टर की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे खुदकुशी प्रकरण में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उस युवक को ढूंढ निकाला जिसने आकांक्षा को शनिवार देर रात होटल में छोड़ा था। युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका, फिर बाहर निकलकर चला गया था। रविवार सुबह आकांक्षा का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि युवक लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। शनिवार रात आकांक्षा उसे पांडेयपुर में मिली थी और उससे लिफ्ट मांगी थी। इस पर वह उन्हें उनके होटल छोड़ कर चला गया था। फिलहाल, युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है। दूसरी तरफ पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे।

होटल आईं तो लड़खड़ा रहीं थीं आकांक्षा

आकांक्षा शनिवार रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं। 
ये भी पढ़ें: वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, कॉल डिटेल से खुलेगा खुदकुशी का राज

विज्ञापन

आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं हूं के हीरो अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है। आकांक्षा के साथ भी यह उनकी पहली फिल्म थी। बीते 22 मार्च को वाराणसी में ही फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं हूं का मुहूर्त था। उसी दौरान आकांक्षा दुबे से मुलाकात हुई थी। रविवार से आकांक्षा को शूटिंग शुरू करनी थी। इसी वजह से सुबह उन्हें फिल्म के निर्देशक सहित अन्य लोगों ने कई बार कॉल किया, लेकिन मोबाइल कॉल रिसीव नहीं हुआ।

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
काफी इंतजार के बाद मास्टर चाबी से उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत मिलीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। कमरे से शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवती ने आत्महत्या की है, यह स्पष्ट है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवती के परिजनों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: आखिरी बार आकांक्षा ने किससे की बात... व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट में छिपा है मौत का सच!
विज्ञापन

खुला था बाथरूम का नल

होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
रविवार  सुबह जब आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनके बाथरूम का नल खुला हुआ था। पुलिस उस कैब का पता लगा रही है, जिससे आकांक्षा पार्टी में गई थीं। पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें