फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाएं कल से: घर बैठकर परीक्षा देंगे 40 हजार से अधिक विद्यार्थी

Fri, 09 Jul 2021 12:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन ओपेन बुक परीक्षा प्रणाली के तहत कराई जा रही हैं। 10 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में 10 जुलाई से यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षा छात्र घर बैठकर देंगे। छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा वाले दिन संबंधित विभाग की टीम विभाग से परीक्षा व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी करती रहेगी। विभाग स्तर पर बनी परीक्षा समिति के सदस्य परीक्षा चलने तक विभाग में ही मौजूद रहेंगे, जिससे छात्रों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जा सके।

विज्ञापन


कोरोना के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन ओपेन बुक परीक्षा प्रणाली के तहत कराई जा रही हैं। 10 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। नियमानुसार पाठ्यक्रमों के हिसाब से समय-सारिणी भी जारी की जा रही है।

स्नातक, स्नातकोत्तर पाठयक्रम की टर्मिनल, इंटरमीडिएट सेमेस्टर की परीक्षा 10 जुलाई से 10 अगस्त और पीएचडी कोर्सवर्क, यूजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त तक कराई जाएगी। परीक्षा के दिन संबंधित छात्र को विश्वविद्यालय की ओर से मिली लॉगिन, पासवर्ड से पेपर डाउनलोड करना होगा और परीक्षा खत्म होने के बाद लिखी कॉपी को भी उसी पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अगर पोर्टल से कॉपी अपलोड करने में परेशानी होगी तो उसे ईमेल भी भेजने की सुविधा है। साथ ही छात्र विभाग में बैठी समिति के सदस्यों से भी समस्या बता सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर ही उन्हें मोबाइल नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन

फीस कॉम्पोनेंट जमा किए बिना भी परीक्षा दे सकेंगे

बीएचयू में पेड सीट के तहत यूजी, पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्र पेड सीट फीस कॉम्पोनेंट जमा किए बिना भी परीक्षा दे सकेंगे। छात्रों की मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कोरोना महामारी की वजह से वित्तीय संकट का हवाला देते हुए छात्रों ने इस छूट की मांग की थी। छात्रों को फिलहाल विश्वविद्यालय की नियमित फीस भरने के बाद भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें