फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दिसंबर में ऑनलाइन होगी सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में पिछले साल की तरह इस साल भी विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले महीने में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से समय-सारिणी भी जारी होने की संभावना है। इसमें वर्तमान में ऑड सेमेस्टर वाले छात्रों को ओपेन बुक इक्जाम (ओबीई) प्रणाली के तहत घर बैठकर ही परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। इस बीच विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पिछले दिनों दो नवंबर को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ल की अध्यक्षता में हुई निदेशकों, संकाय प्रमुखों सहित अन्य अधिकारियों की बैठक में परीक्षा से जुड़े बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इसमें मिड-टर्म/सेशनल टेस्ट को भी नियमानुसार ऑनलाइन कराने का ही निर्णय लिया गया। इसके अलावा वर्तमान में ऑड सेमेस्टर की परीक्षा भी ऑनलाइन ओबीई मोड में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर महीने में कराए जाने की चर्चाएं हैं। ऐसे में अब छात्रों को आधिकारिक रूप से जारी होने वाले परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें