फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में ब्लड बैंक पहुंची एसडीपी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) किट न होने की वजह से प्लेटलेट्स मिलने की समस्या दूर हो गई। अमर उजाला में शनिवार को इस संबंध खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल ब्लड बैंक में कुछ प्लेटलेट्स किट भिजवा दी गई हैं। इसके साथ ही ब्लड बैंक पर नोटिस भी हटा लिया गया है। शनिवार शाम से यहां नियमानुसार प्लेटलेट्स देने की व्यवस्था भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में इन दिनों न केवल डेंगू के मरीजों बल्कि जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को भी पड़ती है। यहां प्लेटलेट्स किट न होने की वजह से बृहस्पतिवार से ही मरीजों के परिजनों को प्लेटलेट्स देना बंद कर दिया गया था।
प्रभारी बोले-स्टॉक खत्म होने से पहले देते हैं जानकारी
बीएचयू ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.संदीप सिंह के मुताबिक, आमतौर पर जब किट का स्टॉक खत्म होने वाला होता है, तभी इसकी जानकारी एमएस ऑफिस को दी जाती है। इस बार भी दस दिन पहले ही एक सितंबर को पत्र देकर किट दिलवाने की मांग की गई थी। जब 9 सितंबर तक नहीं मिली तो जांच बंद करनी पड़ी। प्रभारी ने बताया कि शनिवार से पहले की तरह ही ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स दी जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें