वाराणसी में गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार पति और दो बच्चे दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। कज्जाकपुरा स्थित आईडीएच कालोनी के गेट के पास ईंट लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से चेतगंज निवासी सुशील जायसवाल की पत्नी स्वीटी (32) की मौत हो गई।
स्वीटी कोनिया नई बस्ती इलाके में रहने वाली अपनी बहन गुड़िया के मैरिज एनिवर्सरी से होकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे महिला के परिजन ट्रैक्टर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरने पर बैठ गए। रात 11:40 बजे तक इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा परिजनों को समझा-बुझाकर लाश को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे थे।
चेतगंज निवासी कारोबारी सुशील जायसवाल की पत्नी स्वीटी पति और दो बच्चों के साथ कोनिया नई बस्ती इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर उसके मैरिज एनिवर्सरी में आई हुई थी। रात 11:00 बजे के करीब सभी स्कूटी से वापस घर लौट रहे थें। इस दौरान कज्जाकपुरा से कोनिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी।