फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में स्कूल बंद: आईएमडी का रेड अलर्ट, भीषण बरिश के बाद डीएम ने जारी किया आदेश; पढ़ें पूरी खबर

Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आईएमडी के रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन
बारिश के कारण वाराणसी में स्कूल बंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को इसका अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जनपद वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के साथ आगामी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 25 अगस्त 2026 को कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह व्यवस्था केवल परिषदीय विद्यालयों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी।

अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों तथा प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालयों को मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी और जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन के अवकाश का फैसला लिया है। मौसम की स्थिति पर प्रशासन और संबंधित विभाग नजर बनाए हुए हैं। अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें